Breaking

Your Ads Here

Wednesday, July 30, 2025

हत्या के प्रयास में वांछित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


नित्य संदेश ब्यूरो 
सरधना। थाना पुलिस ने बीती रात कालंद गांव में हुई हत्या के प्रयास की एक घटना में वांछित दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी रजवाहा पटरी विपिन के भट्टे के पास से की गई।

थाना पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई की रात ग्राम कालंद में एक युवक की हत्या का प्रयास किया गया था। सरधना निवासी रितिक पुत्र सुभाष चंद ने थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि प्रिंस पुत्र शत्रुघ्न और अभिषेक पुत्र राजवीर निवासीगण ग्राम कालंद और कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर उसके भाई सौरव को जान से मारने की नीयत से चाकू और पंच से बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने सौरव को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया था। घायल सौरव को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था। बुधवार सुबह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी प्रिंस और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here