अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। रामराज में कई दिन से घायल घूम रहे गोवंश को मंगलवार को राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के पदाधिकारियों ने रामराज पुलिस चौकी से उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह के साथ मिलकर गौवंश को पकड़कर मालीपुर गौशाला भिजवाया।
उन्होंने इस गाय को पकड़कर मालीपुर गौशाला में पहुंचाया है।जहां उसकी देखभाल की जाएगी। यह घटना गौ सेवा के महत्व को दर्शाती है और राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के पदाधिकारों व रामराज पुलिस चौकी से उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह के समर्पण को उजागर करती है।इस दौरान गौ सेवक विजय सिंह तोमर, अजय सिंह तोमर, आदेश शर्मा, विशाल राठी, विकास बालियान, राहुल चौधरी, रामराज चौकी से उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment