Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 12, 2025

सावन के पहले दिन मंदिर में उमडे श्रद्धालु, क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों की भीड़, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई यानि शुक्रवार से शुरू हो गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार साल के 5 वे महीने को सावन या श्रावण कहा जाता है। इस पूरे महीने शिवभक्त में लीन रहेंगे। 

अलग-अलग मंदिरों में जाकर जल चढ़ाएंगे इस महीने में अविवाहित कन्याएं भी अच्छे और मनचाहे वर के लिए व्रत करती है इस महीने सनातन धर्म के कई महत्वपूर्ण तीज त्यौहार पड़ते हैं। पहले ही दिन क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की भीढ रही। महिलाएं रंग बिरंगी साड़ी में और माथे पर पूजा की थाली सजाकर मंदिर में पहुंचीं। युवतियों ने विधि विधान से पूजा कर मनोकामना की मन्नतें मांगी स्थानीय महिलाओं का कहना है कि सावन का महीना शुभ और फलदायक होता है। युवाओं ने मंदिर की सफाई और भजन कीर्तन के आयोजन में सक्रिय भागीदारी की पूरे क्षेत्र में हर हर महादेव और बोल बम के जयकारे की गूंज सुनाई दी। श्रावण मास की शुरुआत ने पूरे क्षेत्र को धार्मिक रंग में रंग दिया है।
बता दे की 11 जुलाई यानि शुक्रवार से सावन माह शुरू हो चुका है सावन के पहले दिन शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है बहसूमा क्षेत्र में भी सावन के पहले दिन शिव मंदिर में शिव भक्त शिवजी का जलाभिषेक करते नजर आए। महिलाएं और पुरुष भगवान शिव का जलाभिषेक अभिषेक करने मंदिर पहुंचे इस दौरान भक्तों ने हर हर महादेव और बोल बम के जयकार लगाएं।

शिव भक्तों के लिए खास होता है सावन 
सावन के पहले दिन से कावड़ यात्रा भी शुरू हो जाती है शिव भक्त पैदल जाकर गंगा से जल भरकर लाते हैं इसके बाद शिवालय जाकर भक्त भगवान का भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं मान्यता है कि सावध के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है यह पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस पूरे महा भगवान शिव के भक्त शिव की आराधना करते हैं।

सोमवार को उमड़ती है भक्तों की भीड़ 
रामराज के समीप सैफपुर फिरोजपुर सिद्ध पीठ महादेव मंदिर के पुजारी धर्मपाल ने बताया कि 11 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो गया है सावन के सोमवार को भगवान शिव के भक्त व्रत रखते हैं सोमवार को भगवान शिव की विशेष पूजा करते है। शुक्रवार को सावन का पहला दिन है मंदिरों में शिव भक्तों का आना शुरू हो गया है हालांकि सोमवार को भक्तों की भीड़ देखने लायक होती है। हर सोमवार को भक्त भगवान शिव को जल अर्पण करने के लिए सैफ़पुर फिरोजपुर शिद्बपीठ महादेव मंदिर में आते हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here