Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 12, 2025

धूमधाम से निकली भगवान दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। श्री दक्ष प्रजापति समिति के द्वारा भगवान दक्ष प्रजापति का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। 

इस अवसर पर शुक्रवार को कस्बे में भगवान दक्ष प्रजापति की तृतीय भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमे धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। भगवान दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत चैयरमेन सचिन कुमार सुकड़ी व समाजसेवी शुभम लांबा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान चैयरमेन सचिन कुमार सुकड़ी ने भगवान दक्ष प्रजापति को नमन कर पूजन किया। और उन्होंने कहा कि सभी समाज के बंधु अपने महापुरुषों के बारे में पड़े समझे और उनके बताए हुए मार्ग पर चलें समाज के बंधु समाज में प्राचीन काल से चली आ रही कुरितियों को दूर कर समाज को सामाजिक क्षेत्र में पहचान दिलाने के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करना चाहिए राजनीतिक क्षेत्र में समाज को आगे ले जाने के लिए भी पूर्ण मनोयोग से कार्य करना चाहिए हर जिले व क्षेत्र में राजनीतिक क्षेत्र में समाज की पहचान होनी चाहिए इसके लिए भी काम करना चाहिए। 

वहीं समाजसेवी शुभम लांबा ने भगवान दक्ष प्रजापति को नमन कर पूजन किया कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि समाज जागरूक हो रहा है जब लोगों के पास खाने और बनाने के लिए बर्तन का भी ज्ञान नहीं था तब प्रजापति समाज ने मिट्टी के बर्तन का आविष्कार कर दुनिया को रहने व खाने की कला सिखाई ।उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि युवा नशा और अन्य सामाजिक बुराई से बचकर आगे बढ़े। शोभायात्रा का प्रजापति धर्मशाला से शुभारंभ होकर कस्बे के मुख्य सड़क व चौराहों से होते हुए वापस प्रजापति धर्मशाला पर समापन हुआ। शोभायात्रा में भव्य झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।पुष्प वर्षा के साथ शोभायात्रा का स्वागत हुआ। 

इस अवसर पर संरक्षक ओमवीर सिंह प्रजापति, संस्थापक दिले सिंह प्रजापति,संस्थापक व संयोजक गौतम प्रजापति, अध्यक्ष अरुण कुमार दश, उपाध्यक्ष उमेश कुमार, मोहित प्रजापति, दीपक प्रजापति, राजपाल प्रजापति, अरुण प्रजापति, विपिन प्रजापति, कपिल प्रजापति, विशाल प्रजापति, अश्विनी प्रजापति, नितिन प्रजापति, शुभम प्रजापति, निशांत प्रजापति, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here