Breaking

Your Ads Here

Friday, June 13, 2025

ई-रिक्शा चालक ने किया था दुष्कर्म के बाद महिला का कत्ल

 



-आर्मी बिल्डिंग के खाली खण्डहर में नग्न अवस्था में मिला था शव

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना सदर बाजार पुलिस ने आर्मी बिल्डिंग के खाली खण्डहर में मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त कर ली। हत्याकांड में शामिल आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आलाकत्ल ईंट बरामद करते हुए घटना का खुलासा कर दिया गया।


प्रभारी निरीक्षक मुनेश कुमार शर्मा ने बताया कि गत 09 जून को थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत आरवीसी कट गांधी बाग गेट नम्बर-2 के सामने खण्डहर वाली बिल्डिंग (आर्मी बिल्डिंग) में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ मिला था। महिला के शव को देखने पर प्रतीत हो रहा था कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की गयी है। शव की शिनाख्त करने के भरसक प्रयास किए गए। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज विभिन्न स्थानों पर चेक की गई। जांच के दौरान करतार पुत्र तोताराम निवासी मंशादेवी मन्दिर के पास सैक्टर-7 जागृति विहार थाना मेडिकल, हाल पता पार्किंग टोनाल घंटाघर थाना देहली गेट का नाम प्रकाश में आया। थाना सदर बाजार पुलिस व स्वाट टीम द्वारा करतार को रेलवे स्टेशन के पास पुराने बने यार्ड खण्डहर से थोडा पहले गिरफ्तार कर लिया गया। करतार ने पूछताछ करने पर मृतका महिला के साथ गलत काम (दुराचार) कर ईटों से निर्मम हत्या करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 02 ईटों को घटनास्थल के पास बनी झाड़ियों से बरामद कर लिया गया है।



मृतका का नाम मोनी, लावारिस में हुआ अंतिम संस्कार

प्रभारी निरीक्षक मुनेश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की पहचान मोनी के रूप में हुई, जो घंटाघर की रहने वाली थी। सीसीटीवी से पुलिस आरोपित ई-रिक्शा चालक तक पहुंची। ई-रिक्शा चालक ही महिला को खंडहर में ले गया था, जहां उसने पहले दुष्कर्म किया। महिला ने दुष्कर्म का विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने लाश का लावारिस में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार करा दिया था। सूरजकुंड में अंतिम संस्कार होने के बाद लाश की पहचान हो सकी। क्योंकि शव को मिले हुए 72 घंटे हो चुके थे। पुलिस अब महिला के परिवार की जानकारी जुटा रही है।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here