Breaking

Your Ads Here

Monday, June 2, 2025

चौ. धर्मपाल सिंह भारतीय किसान यूनियन में सलाहकार समिति सदस्य मनोनीत


अशोक कुमार 
नित्य संदेश, मेरठ। भारतीय किसान यूनियन ने चौधरी धर्म पाल सिंह को पश्चिमी उत्तर प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य के पद पर मनोनीत किया है। 

सोमवार को यह जानकारी भाकियू प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने मीडिया को दी। श्री शर्मा ने चौधरी धर्म पाल सिंह को मनोनीत पत्र सौंपते हुए कहा संगठन को आपसे अपेक्षा है कि आप संगठन व चौ० टिकैत जी की नीतियों कार्यक्रम आदि का प्रचार-प्रसार करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करते रहेंगे। उन्होंने श्री सिंह को उज्जवल भविष्य की कामना व बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here