Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 8, 2025

वरिष्ठ नागरिकों ने गांधी बाग में रोपे 100 पौधे, बोले- मानव का पर्यावरण से बेहतर कोई दोस्त नहीं हो सकता

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। विश्व पर्यावरण दिवस के चलते शहर के वरिष्ठ नागरिकों ने गांधी बाग में सौ पौधे लगाने का कार्य किया। रविवार को सुबह गांधी बाग पहुंचे शहर के गणमान्य नागरिक रितेश जैन, अनिल शर्मा, अतुल गुप्ता, अमित बंसल, पंकज गुप्ता व राजेश मुखर्जी ने मिलकर कर्मचारियों की मदद से पौधे रोपण का कार्य शुरू किया। 
     
इस मौके पर रितेश जैन व उनकी टीम ने जन जागरुकता संदेश व अपने विचार रखते हुए कहा, मानव का पर्यावरण से बेहतर कोई दोस्त नहीं हो सकता, क्योंकि स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार बनता है। जो बीज आज बोओगे, वही कल छांव बनेंगे। इसलिए याद रखें हर एक पौधा हमारे अच्छे भविष्य की आधारशिला है। विश्व पर्यावरण दिवस के संदेश के साथ उनकी टीम ने 100 पेड़ गांधी बाग में लगाए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here