Breaking

Your Ads Here

Wednesday, May 21, 2025

राजीव गांधी अमर ज्योति पदयात्रा का वीर भूमि दिल्ली में समापन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। 19 मई को मेरठ से प्रारंभ हुई राजीव गांधी अमर ज्योति पदयात्रा बुधवार को दिल्ली स्थित वीर भूमि राजीव गांधी समाधि स्थल पहुंचकर सम्पन्न हुई।

जिला कांग्रेस सेवा दल मेरठ के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 5:30 बजे कांग्रेस सेवा दल की यह पदयात्रा वीर भूमि दिल्ली पहुंची। मेरठ कांग्रेस सेवा दल द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक पदयात्रा का समापन भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर मेरठ से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी दिल्ली पहुंचे। प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं कांग्रेस जन शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here