Breaking

Your Ads Here

Friday, May 30, 2025

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। गर्लफ्रेंड के साथ रील बनाने के 17 घंटे बाद युवक का शव मिला। युवक के परिजनों ने लड़की के परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। शुक्रवार सुबह युवक की लाश मिली। उसकी आंख में गोली लगी थी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। लाश के पास में ही एक तमंचा था। युवक की पहचान तुषार के रूप में हुई।


युवक एक दिन से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मॉर्च्युरी के सामने गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि मेरा बेटा सुसाइड नहीं कर सकता है। वहीं, 17 घंटे पहले उसने गर्लफ्रेंड के साथ रील बनाकर पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था-'मेरे साथ अच्छा नहीं किया तूने'। बैकग्राउंड में गाना बज रहा था-'ये धोखे...प्यार के धोखे'। ये मामला भावनपुर के जागृति विहार का है। युवक की मां बबीता ने बताया- 29 मई की रात को लड़की के भाइयों ने तुषार के भाई कृष्ण और पिता संजय से मारपीट की थी। इसके बाद तुषार कहीं लापता हो गया। सुबह उसकी लाश मिली। उसकी आंख पर गोली लगी थी। उसके पास कोई तमंचा नहीं है। लड़की के घर वालों ने हत्या कर लाश को यहां फेंक दिया। वो पहले भी मारने की धमकी दे चुके थे।


मृतक का युवती के साथ चल रहा था अफेयर

तुषार का मोहल्ले की एक लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। एक साल पहले वह उसे लेकर भाग गया था। 2023 में उस लड़की को भगाने का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। जिसमें चार्जशीट भी लगी थी। इसी मुकदमे में अब मामला कोर्ट में चल रहा है। लड़की लेकर भागने के मामले में 29 मई को मुकदमे की कोर्ट में तारीख थी। जहां पर युवती की गवाही होनी थी। वहां पर तुषार की मुलाकात युवती से हुई थी। लड़की पक्ष का आरोप है कि उसने युवती पर अपने पक्ष में गवाही देने को कहा था। मना करने पर युवती की स्कूटी और मोबाइल लेकर भाग गया था। इसके बाद वो कहां गया हमें नहीं पता।


SP देहात डॉ. राकेश कुमार ने कहा-

आंख में गोली लगी लाश मिली है। युवक जाग्रति बिहार मेडिकल क्षेत्र का रहने वाला था। मामला प्रेम प्रसंग में सुसाइड का लग रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक का उसकी प्रेमिका से लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसका मामला कोर्ट में चल रहा था। बाकी पूरे मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here