लवली जुनेजा
नित्य संदेश, धामपुर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का अभिनंदन समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।
गत कई वर्षों से धामपुर क्षेत्र में शिक्षा की अग्रणी संस्था प्रियंका मॉडर्न स्कूल में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना था जिन्होंने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाकर प्रियंका मॉडल स्कूल विद्यालय का नाम पूरे उत्तर प्रदेश में गौरवान्वित करने का कार्य किया। गत 13 नई 2025 को सी०बी०एस०ई० बोर्ड नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2024-25 का 10 वीं और 12 वीं कक्षा का परीक्षाफल परिणाम घोषित किया गया। कक्षा 12वीं के पी०सी०एन० ग्रुप के छात्र वैभव यादव ने 97.4% अंक प्राप्त कर जनपद बिजनौर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं की छात्र रनेहा चौहान ने 98.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्य स्थान प्राप्त किया। आयोजित'अभिनंदन समारोह' के दौरान प्रधानाचार्य डी०एस० नेगी द्वारा मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ उनके माता-पिता भी उपस्थित रहे।
आपको बताते चले कि प्रियंका मॉडर्न स्कूल की गिनती उन बड़े विद्यालयों में होती है जहां से शिक्षित बच्चे आगे चलकर देश के सर्वोच्च पदों पर पहुंचकर अपना ,विद्यालय, नगर ,जनपद सहित प्रदेश का नाम रोशन करते है ।विद्यालय के कुशल प्रबन्धन एवं बेहतरीन मैनेजमेंट के प्रणाम स्वरूप प्रियंका मॉडर्न स्कूल शिक्षा क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। अनुभवी एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य डी एस० नेगी जी ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राणा प्रियंकर सिंह और स्कूल प्रशासिक अदिति सिंह के बेहतरीन निर्देशन में प्रियंका मॉडर्न स्कूल एक वटवृक्ष के रूप में अपनी शिक्षा की छाया प्रत्येक घर तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
No comments:
Post a Comment