Breaking

Your Ads Here

Sunday, May 4, 2025

पूर्व महामंत्री मांगे राम को सर्व सम्मति से चुना गया प्रधान

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सदर आर्य समाज में सदस्यों और कार्यकरणी की विशेष बैठक संपन्न हुई, जिसमें प्रधान तथा महामंत्री पद सहित अन्य सभी पदों के लिए 2025-26 के लिए चुनाव, पूर्व प्रधान चुनाव अधिकारी कवि विजय प्रेमी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।


जिसमें पूर्व महामंत्री मांगे राम को सर्व सम्मति से प्रधान एवं डॉक्टर समरेंद्र कुमार को महामंत्री पद सर्व सम्मति से नियुक्त किया गया। उपप्रधान ज्ञानेंद्र कुमार सक्सेना, राजेंद्र करण, उपमंत्री धीरज अग्रवाल तथा कमल कांत नियुक्त हुए। संरक्षक कवि विजय प्रेमी आर्य, सुधीर सक्सेना एवं अजय आर्य नियुक्त किए गए। सभी सदस्यों ने निश्चित किया कि नए, पुराने सदस्यों को बराबर उपस्थिति होनी चाहिए। अंत में कवि विजय प्रेमी की कविताओं का रसस्वादन किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here