Breaking

Your Ads Here

Saturday, May 31, 2025

भाजपा नेता द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया


नित्य संदेश ब्यूरो 
लावड़। शनिवार को कस्बा स्थित शिव बड़ा मंदिर के पास एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ठाकुर संगीत सिंह सोम पहुंचे।

समारोह में क्षेत्र की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, कला, खेल या अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम रहे। मुख्य अतिथि ठाकुर संगीत सोम द्वारा अपने हाथों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन करता मोहन सैनी हैं, जिन्होंने इस प्रेरणादायक समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यह समारोह न केवल प्रतिभाओं को पहचान और सम्मान प्रदान करता है, बल्कि दूसरों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है। सभी क्षेत्रवासियों ने इस गरिमामयी समारोह में उपस्थित होकर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम के दौरान सकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। 

इस दौरान भाजपा नेता मोहन सैनी, सभासद यादेराम, बीर सिंह सैनी मंडल अध्यक्ष, किरणपाल प्रधान मविमीरा, ईश्वर प्रधान महल, प्रिंसिपल सुनीता भारती सहित कस्बे के सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here