शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। लोहिया नगर के जुर्रानपुर फाटक के पास मिले युवक के शव की पहचान हो चुकी है। यह लाश मेवगढ़ी लिसाड़ीगेट के रहने वाले शादाब की निकली है। शादाब तीन दिन से लापता था। परिजनों ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार सुबह ठेके से 50 मीटर की दूरी पर एक चोट लगा शव
मिला था। पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हो
सकी। इसके बाद शव के फोटो सोशल मीडिया पर डालकर पहचान कराने का प्रयास किया गया।
युवक को सिर कुचलकर मौत के घाट उतारा गया था। यह पोस्ट मृतक के परिजनों तक पहुंची
और वे बृहस्पतिवार सुबह तक लोहियानगर थाने पहुंच गए। थाने पहुंचे मजीदनगर मेवगढ़ी थाना लिसाड़ीगेट निवासी सलीम ने बताया कि शव उसके
20 वर्षीय भाई शादाब का है। साथ मौजूद बहनोई नदीम ने
बताया कि तीन दिन से शादाब लापता था। उसके पास जो मोबाइल फोन था, वह भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सलीम ने बताया कि किसी
का फोन आने के बाद शादाब घर से निकला था।
पुलिस बोली कर रहे जांच
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि युवक की पहचान हो गई है। उसके परिजनों
की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों पर शक जताया गया है।
कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा।
वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment