नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। परशुराम मंदिर पर
महामंडलेश्वर श्री श्री सूरज मुनि महाराज, श्री देव मुनि महाराज और श्री कैलाश मुनि
महाराज के सानिध्य में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य संयोजक भारतीय मतदाता
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी रहें। कल्याणपुर से परशुराम शोभा यात्रा
निकाली गई। यात्रा का समापन परशुराम खेड़ा पर किया गया, जिसका नेतृत्व अंकित शर्मा
व ललित शर्मा ने किया। यात्रा में विपिन शर्मा, मोंटी शर्मा, राहुल, मनीष, अमित, विशाल
शर्मा, अभिषेक, संदीप, रजनीश आदि शामिल रहे। धाम पर कथा व्यास पुष्कर महाराज पंडित
व शिवमोहन शर्मा ने सुन्दर कांड का पाठ किया। कार्यक्रम में पंडित आदेश फौजी ने विचार
रखते हुए कहा, भगवान परशुराम धरती पर धर्म की स्थापना करने, अन्याय का विनाश हेतु परशु
धारण कर जन्मे। ब्रह्म तेज के अमर अवतार, पराक्रम के प्रतीक, तप और त्याग के आदर्श
भगवान विष्णु के छठवें अवतार के रूप में प्रकट हुए। जन्मोत्सव के अवसर पर विजय शर्मा,
प्रदीप त्यागी, उमेश त्यागी, राजपाल शर्मा, नीटू चौधरी, डाक्टर एसपी यादव, देशपाल चौधरी,
शिवकुमार शर्मा, धर्मवीर शर्मा, सुरेश कौशिक, हरि शर्मा, गोपाल शर्मा, पवन शर्मा, प्रदीप
शर्मा, लककी सैनी, अमरपाल जाटव आदि मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment