Breaking

Your Ads Here

Sunday, April 20, 2025

महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, सीसीटीवी में हुआ कैद

 



शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठलिसाड़ीगेट इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपी पड़ोसी युवक माचिस मांगने के बहाने पीड़िता के घर में घुस आया। महिला के विरोध करने पर उसने मारपीट भी की।

घटना रविवार शाम की है। आरोपी करीब 20 वर्षीय युवक है। उसने घर में अकेली महिला को देखकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता 6 बच्चों की मां है। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी उसे धक्का देकर भाग निकला। भागते समय आरोपी पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। पति-पत्नी सीसीटीवी फुटेज लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here