शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में लोधी पुल के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है।
शव की पहचान के लिए पुलिस
ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मृतक के पास से कोई
पहचान पत्र या अन्य सामान भी नहीं मिला। पुलिस अब सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान
करने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक को पहले भी क्षेत्र में नशे
की हालत में घूमते देखा गया था। उनका मानना है कि नशे की अधिक मात्रा के कारण मौत हो
सकती है। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी
प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
No comments:
Post a Comment