विरेश तरार बने नए प्रदेश अध्यक्ष, अभिषेक द्विवेदी व शाहवेज खान बने प्रदेश महामंत्री
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ: ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने रविवार को संगठन के छीपी टैंक स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए वरिष्ठ सहयोगी विरेश तरार को प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है। श्री तरार के साथ ही दो महामंत्रियों अभिषेक द्विवेदी और शाहवेज खान के नामों की भी घोषणा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने विगत 2 अप्रैल को हुई वर्चुअल बैठक में हुई चर्चा को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश की नई कार्यकारिणी की प्रक्रिया आरंभ की। सर्वसम्मति से लिए निर्णय में लखनऊ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार विरेश तरार को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश के आकार को ध्यान रखते हुए संगठन की सक्रियता सभी क्षेत्रों में सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने महामंत्री के दो पदो का सृजन किया जिन पर सर्वसम्मति से अभिषेक द्विवेदी तथा शाहवेज खान को नियुक्त किया गया। इसी बैठक में संगठन की राष्ट्रीय कोर कमेटी का गठन भी किया गया जो समस्त राज्यों की कार्यकारिणी पर नजर रखेगी और यदि सांगठनिक अनुशासन भी सुनिश्चित करेगी।
इस कमेटी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री हरेंद्र चौधरी के अतिरिक्त दयाचंद वर्क, यशपाल सिंह, श्रीकांत अस्थाना, मनोज कलीना, एडवोकेट दीपक अग्रवाल, नरेशपाल तोमर तथा आर.डी. उपाध्याय के नामों की घोषणा की गई। इसके अतिरिक्त, श्रीकांत अस्थाना का राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं रामबाबू दुबे का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री अनिल चौधरी ने कहा कि संगठन का कुनबा बहुत तेजी से बढ़ रहा और जल्दी ही देवभूमि उत्तराखंड में भी संगठन की नींव रखी जा रही है। अनिल चौधरी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि किसी भी पत्रकार को कोई परेशानी ना हो दुर्भाग्यवश यदि किसी पत्रकार साथी पर कोई संकट आता है तो पूरा संगठन उसके साथ खड़ा रहेगा और उसकी मदद करेगा इतना ही नहीं प्रशासन से भी उसकी मदद करवाई जाएगी।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विरेश तरार ने कहा कि संगठन से जुड़े पत्रकारों का आयुष्मान कार्ड बनवाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाएगा और शीघ्र ही सुबे के मुख्यमंत्री से मिलकर पत्रकारों के लिए एक ऐसा कोष बनाने की मांग करी जाएगी जिससे कि किसी पत्रकार की दुर्घटना में जान जाने पर उसकी आर्थिक सहायता करी जा सके।
आज की बैठक में मुख्य रूप से दयाचंद वर्क, अनिल चौधरी, हरिंदर मलिक श्रीकांत अस्थाना ,रामबाबू दुबे, अभिषेक द्विवेदी, यशपाल सिंह, दीपक अग्रवाल, मनोज कलीना, रमेश चौहान, मनोज कश्यप ,संजीव तोमर, शिवकुमार शर्मा , अशोक सोम ,पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री हरेंद्र चौधरी ने किया।
No comments:
Post a Comment