Breaking

Your Ads Here

Sunday, April 13, 2025

ccsu में होगा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश का प्रथम त्रिवार्षिक चुनाव व प्रांतीय अधिवेशन

 
शाहिद खान 
नित्य संदेश, मेरठ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत का प्रथम त्रिवार्षिक चुनाव व प्रांतीय अधिवेशन स्थानीय चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। यह जानकारी व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने एक पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 54 जनपदों में व्यापार मंडल की ईकाई काम कर रही है।। इस चुनाव में 1000 व्यापारी प्रतिनिधि मतदाता के रुप में भाग लेंगे। प्रदेशभर के इच्छुक व्यापारी नेता चुनाव हेतु अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जायेगी। जरुरत पड़ने पर सोमवार प्रातः चुनाव कराकर सर्वप्रथम उनकी घोषणा की जायेगी। उसके बाद ही प्रांतीय अधिवेशन प्रारंभ होगा। लोकेश अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को होने वाले अधिवेशन में व्यापारी समस्याओं पर चर्चा कर आंदोलन की आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here