Breaking

Your Ads Here

Thursday, April 10, 2025

कांवड़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। कांवड़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों को गंग नहर कांवड़ मार्ग पर अहमदाबाद गांव के पास सड़क पर एक शव मिला। मृतक के सिर पर वाहन का पहिया गुजरा था।

ग्रामीणों के अनुसार, करीब 40 वर्षीय यह युवक पिछले 24 घंटों से गांव के आसपास टहलता हुआ देखा गया था। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। देखने में वह मंदबुद्धि प्रतीत होता था। सरधना के इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए शव के फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से आसपास के थानों में भेजे गए हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here