शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। सरुरपुर व थाना कंकरखेडा पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही ने दबिश देकर वांछित को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस उसको लेकर जा रही थी, आरोपी ने पिस्टल छीन कर फरार होने का प्रयास किया. जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, इस दौरान उसको गोली मारकर घायल कर दिया गया.
थानाध्यक्ष सरुरपुर अजय शुक्ला ने बताया कि वांछित अभियुक्त निक्की तालियान उर्फ विशाल पुत्र नरेन्द्र निवासी ग्राम छुर्र को उसके घर से गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी गयी तो अभियुक्त निक्की तालियान उर्फ विशाल उपरोक्त ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया. अभियुक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमन्चा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। सहअभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु अभियुक्त निक्की तालियान उपरोक्त की निशादेही पर गिरफ्तार करने के लिए जा रहे थे, तभी अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी से सर्विस पिस्टल छीनकर पुनः जान से मारने की नीयत से फायर किये। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त निक्की तालियान उर्फ विशाल उपरोक्त के पैर में गोली लगने पर वह घायल/गिरफ्तार हुआ। अभियुक्त को उपचारे हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया।
No comments:
Post a Comment