Breaking

Your Ads Here

Sunday, April 6, 2025

पथ संचलन कर रहे स्वयं सेवकों पर लोगों ने की पुष्प वर्षा

 


अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में नव वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक के स्वयं सेवकों ने पुष्प वर्षा के बीच रामराज खंड के गांव झुनझुनी में पथ संचलन किया।

रामराज खंड के गांव झुनझुनी स्थित जेएसएस पब्लिक स्कूल से पथ संचलन का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संघचालक डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार को सामूहिक रूप से प्रणाम किया गया। सबसे पहले संघ संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार, द्वितीय सरसंघ चालक गुरुजी व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात भगवा ध्वज को प्रणाम कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य रास्तों व चौराहों से होते हुए पुनः जेएसएस पब्लिक स्कूल में पथ संचालन संपन्न हुआ। गांव में जगह-जगह स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर ग्रामीणों ने स्वागत किया। संघ के जिला प्रचारक संजीव कुमार ने कार्यक्रम में स्वयं सेवकों को संबोधित किया

कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव झुनझुनी निवासी सुखपाल सिंह ने की। इस मौके पर मवाना जिला प्रचारक संजीव कुमार, रामराज खंड संचालक ब्रह्मचारी सिंह, खंड कार्यवाह जितेंद्र, सह खंड कार्यवाह मोनू, जिला सह सेवा प्रमुख हरेंद्र, खंड शारीरिक प्रमुख अमरदीप, खंड बौद्धिक प्रमुख सुनील शर्मा, खंड प्रचार प्रमुख डॉक्टर श्रीपाल कोहली, खंड सेवा प्रमुख बॉबी, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, मवाना खंड से सह खंड कार्यवाह विनीत राणा, ऋषभ गोयल, परविंदर कुमार, खंड गौ सेवा प्रमुख अर्जुन देशवाल आदि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here