Breaking

Your Ads Here

Monday, April 21, 2025

वृद्धा ने बिटौड़े में घुसकर खुद को आग लगा ली, मौत

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। एनएच-34 पर स्थित सैनी गांव में बुजुर्ग महिला ने घर से कुछ दूरी पर बिटौड़े में घुसकर खुद को आग लगा ली। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई। इंचौली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

इंचौली थाना क्षेत्र स्थित सैनी गांव में बुजुर्ग महिला केला देवी (78) पोते सुमित के साथ रह रही थी। पोते सुमित की मृतश्रित में सरकारी नौकरी है। लोगों के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब आठ बजे केला देवी घर से कुछ दूरी पर रखे अपने बिटौड़े के पास पहुंचीं। लोगों की मानें तो महिला ने बिटौड़े के साथ ही खुद को आग लगा ली। आस-पास के बिटौड़े भी जलने लगे। आग लगते देख आस-पास के लोग पहुंचे, उन्होंने बुजुर्ग महिला को जलते देखा। महिला बुरी तरह तड़प रही थी। लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे नाकाम रहे। सूचना अग्निशमन दल और पुलिस को दी गई। आस-पास के लोगों ने भी पानी से आग बुझाना शुरू किया। किसी तरह महिला को बाहर निकाला। तब तक जलकर मौत हो चुकी थी। इंचौली थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

बेटे की चार साल पहले मौत

परिजनों के मुताबिक, केला देवी के पति मोहर सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है। करीब चार साल पहले बागपत में असलहा बाबू पोस्ट पर तैनात जिले सिंह की बीमारी के चलती मौत हो गई। अब परिवार में केला देवी पोते सुमित व उसके परिवार के साथ रह रही थी। बताया ये भी जा रहा है कि केला देवी कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here