नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन पंचवटी कॉलोनी में आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया।
दीप प्रज्जवलन मधु अग्रवाल व सरिता संगल ने किया। शुभारम्भ नीलम ने मंगल मूर्ति शरणम् गणेशा, सिद्धि विनायक शरणम गणेशा गाकर गणेश वंदन किया। विनीता अग्रवाल ने शिवः शिव शिव शम्भू जय जय शिव शम्भू गाकर भगवान शंकर का स्मरण किया एवं कबीर दास का भजन झीनी झीनी रे चदरिया गाया। मधु ने मेरी झोपडी के भाग आज खुल जायेंगे, राम आएंगे गाया। मानस ने श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारे गाया। सभी ने हरे कृष्ण हरे कृष्ण नाम संकीर्तन किया एवं सामूहिक ध्यान किया। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
No comments:
Post a Comment