नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सीजन-1 की जबरदस्त सफलता के बाद एनसीआरटीसी अपने साप्ताहिक
संगीतमय कार्यक्रम नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिकल फ्राइडे – सीजन-2 के साथ एक और
अधिक शानदार संस्करण लेकर आ रहा है। इस बार 'नमो भारत अनप्लग्ड' का आयोजन आनंद विहार नमो भारत
स्टेशन पर किया जाएगा। एनसीआरटीसी ने इसके लिए अब पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है, जहां संगीत के दीवाने इच्छुक कलाकार आगामी 'लाइव म्यूजिकल फ्राइडे' के लिए खुद को पंजीकृत कर सकते
हैं।
आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर यात्री हर शुक्रवार शाम 6 बजे स्टेशन के कॉनकोर्स लेवल पर एक बार फिर से लाइव संगीत प्रस्तुतियों का
आनंद ले सकेंगे। इस सीजन में निर्धारित लाइव
प्रस्तुति के साथ-साथ ऑन-द-स्पॉट अंताक्षरी राउंड भी शामिल होंगे। कलाकार फॉर्म
भरकर आसानी से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इस पहल के माध्यम से एनसीआरटीसी उभरते
कलाकारों को हजारों यात्रियों के सामने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान
कर रहा है। "नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिकल फ्राइडे - सीजन
कक" न केवल संगीत का आनंद देगा, बल्कि यात्रियों के लिए
"ऑन-द-स्पॉट अंताक्षरी" जैसे रोचक और सहभागिता भरे अनुभव भी लेकर आएगा, जिससे उनका सफर और भी अधिक खुशनुमा बनेगा। इस
प्रतियोगिता में गाज़ियाबाद, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ
जैसे प्रमुख नमो भारत स्टेशनों से प्रेरित रोचक टीम नामों के साथ स्थानीय रंग भी
जोड़ा जाएगा।
लोकप्रियता को
देखकर की जा रही तैयारी
'नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव
म्यूजिकल फ्राइडे सीजन-1' यात्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय
रहा। इसे गाज़ियाबाद नमो भारत स्टेशन पर आयोजित किया गया था, जहां चार महीनों के दौरान 15 संगीतमय शामों का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ, जिसने स्टेशन पर शुक्रवार की शामों को मनोरंजन और
सामुदायिक जुड़ाव का केंद्र बना दिया।
हर शुक्रवार का सफर विशेष बनेगा
नमो भारत विश्वसनीय, आरामदायक और सुरक्षित ट्रांजिट
सेवा प्रदान कर यात्रियों के दैनिक जीवन को आसान बना रहा है। यह पहल यात्रियों के
लिए एक स्वागतयोग्य माहौल बनाएगी और नमो भारत स्टेशनों को एक जीवंत, युवा-प्रेमी सामाजिक केंद्र में बदल देगी, साथ ही एनसीआर क्षेत्र के उभरते कलाकारों को एक मंच
प्रदान करेगी। चाहे एकल (सोलो) कलाकार हों या बैंड, सभी को सैकड़ों यात्रियों के सामने अपने संगीत की
प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा, जिससे हर शुक्रवार का सफर विशेष
बन जाएगा।
पंजीकरण कर संगीतमय सफर का बने हिस्सा
कार्यक्रम का आयोजन आनंद विहार नमो भारत स्टेशन के कॉनकोर्स लेवल के
गैर-राजस्व क्षेत्र में किया जाएगा, जहां सभी के लिए प्रवेश
निःशुल्क रहेगा। स्कूल, कॉलेजों और एनसीआर के अन्य उभरते संगीत बैंड या एकल
कलाकार "नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिकल फ्राइडे – सीजन-2" में भाग
लेने के लिए पंजीकरण कर इस संगीतमय सफर का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित हैं।
No comments:
Post a Comment