डा. अभिषेक डबास
नित्य संदेश, मेरठ। शोभित इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के स्कूल ऑफ कम्प्यूटेशनल साइंसेज़ एंड इंजीनियरिंग द्वारा "डिजिटल फोर्ट्रेस: साइबर रेजिलिएंस और थ्रेट मिटिगेशन" विषय पर एक विशेष साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक आई3 इन्फोसॉफ्ट नोएडा के साइबर सुरक्षा
विश्लेषक गौरव पंवार थे। उन्होंने साइबर खतरों से बचाव के आधुनिक तकनीकों और साइबर
हमलों के प्रभावी प्रतिरोध उपायों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला का उद्घाटन शोभित
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) वीके त्यागी द्वारा किया गया। उन्होंने
छात्रों को साइबर सुरक्षा के बढ़ते महत्व को समझने और डिजिटल खतरों से सतर्क रहने
के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रो. (डॉ.) निधि त्यागी ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम
का समन्वय सहायक प्रोफेसर निमरा मिर्ज़ा द्वारा किया गया। कार्यशाला विश्वविद्यालय
के कंप्यूटर सेंटर में आयोजित की गई, जहां बड़ी संख्या में छात्र, संकाय सदस्य और साइबर सुरक्षा
में रुचि रखने वाले लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment