Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 5, 2025

पुलिसकर्मी सड़क सुरक्षा को एक अभियान के तरीके से करें संचालित: डीआईजी

 


सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आयुक्त ने दिए निर्देश

नित्य संदेश ब्यूरो

सहारनपुरमंडलायुक्त अटल कुमार राय की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति एवं संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक आहूत की गई।

बैठक में मंडलायुक्त ने मंडल में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों पर चर्चा करते हुए कहा कि इसे हर हाल में न्यूनतम करना होगा। सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय बनाकर सामूहिक प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करें। उन्होंने कहा कि नो हेलमेट, नो फ्यूल को प्रभावी ढंग से लागू कराया जाए। कार्यालयों में नो हेलमेट नो एंट्री का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। श्री राय ने कहा कि ओवर स्पीडिंग, ड्रंकन ड्राइविंग, गलत साइड पर गाड़ी चलाना, जम्पिंग रेड लाइट एवं मोबाइल फोन का उपयोग सड़क दुर्घटना घटित होने के मुख्य कारक हैं। इसके लिए लोगों में जागरूकता सृजित करने की आवश्यकता है।

पुलिस उप महा निरीक्षक अजय कुमार साहनी ने निर्देश दिए कि सड़क किनारे कहीं पर भी अवैध अतिक्रमण न हो। ढाबों एवं सड़क के किनारे वाहन पार्किंग न हो। सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में मोटरगाडी अधिनियम के अन्तर्गत परमिट संख्या 417 के हस्तान्तरण प्रार्थना पत्र पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शामली की डीसीआरबी रिपोर्ट प्राप्त कर प्रकरण को आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मुजफ्फरनगर नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शामली प्रमानंद झा, उप परिवहन आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र हरिशंकर सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देवमणि भारतीय, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन वीके सिंह सहित परिवहन, रोडवेज, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों के मंडलीय अधिकारीगण एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here