नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अंजू सिंह के संरक्षण में बीएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा सामुदायिक कार्य के अंतर्गत जल संरक्षण हेतु वृहद जागरूकता अभियान चलाया गया।
सामुदायिक कार्य प्रभारी डॉ. शालिनी सिंह के नेतृत्व में छात्राओं ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए सुंदर पोस्टर एवं स्लोगन का निर्माण किया, जल संरक्षण का महत्व समझाने के लिए छात्राओं द्वारा नुक्कड नाटक का मंचन भी किया गया। तत्पश्चात जनजागरूकता हेतु बी.एड. विभाग द्वारा रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अंजू सिंह ने छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि, “जल हमारा अमूल्य संसाधन है, इसे बचाना हमारी जिम्मेदारी है। यह जागरूकता अभियान न केवल एक शिक्षा का एक हिस्सा है, बल्कि पर्यावरण की रक्षा के लिए एक सकारात्मक कदम भी है।जल संरक्षण के छोटे-छोटे प्रयासों से हम भविष्य में पानी की कमी को रोक सकते हैं और पर्यावरण को बचा सकते हैं।” डॉ. एसपीएस राणा, डॉ. उषा साहनी, डॉ. पारुल मलिक, डॉ. आशीष पाठक डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार एवं डॉ. ऋचा राणा उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment