Breaking

Your Ads Here

Friday, March 21, 2025

पत्नी से अश्लील बातें करने का किया विरोध तो बोल दिया हमला

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। एक युवक की पत्नी से फोन पर अश्लील बातें करने वाले आरोपी ने 20 साथियों के साथ मिलकर पति पर हमला कर दिया। पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी निवासी सोनू की पत्नी को सहारनपुर का रहने वाला समीर लगातार फोन कर परेशान कर रहा था। वह फोन पर अश्लील बातें करता था। सोनू ने इसकी शिकायत थाने में कर दी। शिकायत की जानकारी मिलते ही समीर अपने साथियों के साथ सहारनपुर से मेरठ पहुंच गया। उसने सोनू को नौचंदी थाना क्षेत्र में बुलाया। वहां समीर और उसके 20 साथियों ने सोनू पर हमला कर दिया। हमलावर सोनू का अपहरण करने की कोशिश में अपनी गाड़ी में डालने लगे। सोनू ने शोर मचाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here