अंकित जैन
नित्य संदेश, मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. एमके गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी, ममता चौहान हेडमिस्ट्रेस, कंचन सोनी काउंसलर ने भारत विकास परिषद शाखा समृद्धिह्ण की महिलाएं रिचा गुप्ता, अंजू मित्तल, रुचि गुप्ता, रुचि जैन, टीना अग्रवाल, स्वीटी बंसल, मानसी वर्मा, पारुल गुप्ता, शशि सिंघल, सुषमा खंडेलवाल एवं विद्यालय में उपस्थित सभी अध्यापिकाओं को महिला दिवस पर हार्दिक अभिनंदन व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन हर्षिता मिश्रा द्वारा हुआ।

No comments:
Post a Comment