Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 8, 2025

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में मनाया गया महिला दिवस

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसमें विषम परिस्तिथियों में संघर्ष कर अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करने वाली दिवंगत सैनिकों की पत्नियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में सबसे पहले सेना अस्पताल की कैप्टन नेहा पुरी मनोचिकित्सक ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। मालिनी द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट बच्चा कोर्ट ने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, जो अपराध में लिप्त है उनके उत्थान के लि सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सोनिका चौधरी पुत्री भूतपूर्व सैनिक जो वरिष्ठ सेल्स प्रबन्धक है, ने सभी को सम्बोधित किया और उनके द्वारा पूरे कार्याक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अन्त में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (आईएन) राकेश शुक्ला द्वारा सभी सम्मानित नारियों व अतिथियों का आभार प्रकट किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here