नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विधिक सेवा क्लीनिक, विधि अध्ययन संस्थान, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय
द्वारा संस्थान के समन्वयक डॉ. विवेक कुमार के मार्गदर्शन में एल.एल.बी. (5वें सेमेस्टर) एवं बी.ए. एल.एल.बी. के छात्र-छात्राओं ने
जिला न्यायालय का भ्रमण किया।
इस
शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय लोक अदालतों की
कार्यप्रणाली से अवगत कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत में विधिक सेवा क्लीनिक के
नोडल अधिकारी डॉ. विकास कुमार ने विधि के
विद्यार्थियों को लोक अदालत के महत्व, प्रक्रिया एवं उसकी उपयोगिता के
बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. सुदेशना के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने लोक
अदालत की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रथम
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अचल नारायण सकलानी द्वारा संबोधित
किया गया। विद्यार्थियों ने अपर जिला न्यायाधीश ब्रजेश मणि त्रिपाठी, न्यायाधीश पवन शुक्ला एवं डालसा के सचिव उदय वीर सिंह के
न्यायालयों का भ्रमण किया और न्यायिक प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से समझा।
No comments:
Post a Comment