Breaking

Your Ads Here

Sunday, March 23, 2025

विष्णु भगवान के मोहिनी अवतार का सुन्दर वर्णन किया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्रो. सुधाकराचार्य त्रिपाठी के मयूर विहार स्थित निवास पर भागवतपुराण की कथा का आयोजन हुआ। कथा के चौथे दिन विष्णु भगवान के मोहिनी अवतार का सुन्दर वर्णन किया गया।

दिति द्वारा पुंसवन व्रत करना, वामन अवतार का जन्म, बलि से तीन पग भूमि का वरदान व बलि को रसातल भेजना, राजा सत्यव्रत की कथा, मत्स्य अवतार, इला व सुद्युम्न की कथा, राजा अम्बरीश व दुर्वासा ऋषि का वृत्तान्त, सौभरि ऋषि की कथा, उनका राजा मान्धाता की पचास कन्याओं से विवाह का वर्णन किया गया। शुनः शेप, राजा सगर, इक्ष्वाकु वंश, राजा राम की कथा, उर्वशी व पुरुरवा का वृत्तान्त, दुष्यन्त और शकुन्तला का वृत्तान्त, परशुराम, रन्तिदेव, राजा उग्रसेन का वंश वर्णन और भगवान कृष्ण के जन्म की कथाओं का उल्लेख हुआ। सोमवार की कथा में कृष्ण की बाल लीला से लेकर रुक्मिणी से विवाह का वर्णन होगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here