Breaking

Your Ads Here

Friday, March 7, 2025

मस्जिद के अंदर युवक पर कैंची से हमला, आरोपी को पकड़ा

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक गंभीर घटना सामने आई। खुशहाल नगर स्थित मोहम्मदी मस्जिद में फजर की नमाज के दौरान 21 वर्षीय कामिल पर हमला हुआ। आरोपी अकरम ने कामिल की गर्दन में कैंची से वार किया। हमले के बाद कामिल चीखने लगा। मौजूद नमाजियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने घायल कामिल और आरोपी अकरम दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कामिल की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। पीड़ित के परिवार ने बताया कि यह पुरानी रंजिश का मामला है। पहले वे तारापुरी की गली नंबर 9 में रहते थे। कामिल के पिता की वहां किराने की दुकान थी। आरोपी दुकान से सामान उधार लेता था, लेकिन पैसे नहीं चुकाता था। इसी बात को लेकर कामिल के बड़े भाई अरहान से उसका विवाद हुआ था। दो साल पहले आरोपी ने अरहान पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला किया था। इस मामले में वह जेल भी गया था। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here