शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। रविवार सुबह करीब 7 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। चौधरी चरण सिंह मार्ग पर ग्राम मानपुरी थाना सरधना के सामने दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में सरिया लदे ट्रक के चालक अरशद पुत्र रियासत, जो कस्बा हरा थाना सरूरपुर के रहने वाले हैं और सहचालक जुबेर पुत्र अजीज, जो बिलोचपुरा थाना सिंघावली अहीर जनपद बागपत के निवासी हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना
के समय सरिया लदा ट्रक चौधरी चरण सिंह मार्ग से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ
रहे रोड़ी डस्ट से भरे ट्रक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। घायलों को पहले
सीएचसी सरधना ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सुभारती
अस्पताल रेफर कर दिया गया। सरधना थाना प्रभारी प्रताप सिंह का
कहना कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल दोनों घायल सुभारती अस्पताल
में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जुबेर, चालक अरशद का मौसी का लड़का है। परिवार के लोगों को सूचना
दे दी गई है।
No comments:
Post a Comment