Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 5, 2025

2027 में होगी सपा की सरकार, होगा चहुमुखी विकास: जावेद अल्वी


अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। समाजवादी पार्टी की नगर में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सपा की पीड़ीए पर चर्चा की गई। 

बैठक में पहुंचे पदाधिकारियों ने पीड़ीए समाज के हर युवक युवती महिला पुरुष ने यह ठान लिया है कि वह सामाजिक एक झुकता से राजनीतिक शक्ति प्राप्त करके अपनी सरकार बनायेगे और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और उनके संविधान को अपमानित और खारिज करने वाले को हमेशा के लिए सत्ता से हटा देंगे। मासिक बैठक में सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखें। नगर के मोहल्ला सड़कवाला निवासी सपा के नगर महासचिव जावेद अल्वी के आवास पर मासिक बैठक में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सचिन गुर्जर कहा कि समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग के लोगों का सम्मान करती है। सपा के जिला सचिव खलील सलमानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, मजदूर, वंक्षित, शोषित, किसनो की आवाजों को उठाने का काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा दलित मुस्लिम एवं अल्पसंख्यक आदि लोगों की आवाजों को बुलंद कर रहे हैं। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सचिन गुर्जर, जिला सचिव खलील सलमानी, नगर अध्यक्ष साकिर फरीदी, विधानसभा उपाध्यक्ष पवन यादव, विधानसभा महासचिव जैकी जाटव आदि लोग शामिल है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here