नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सिवालखास कस्बे में नमाज के बाद मुस्लिम समाज के दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों तरफ से पथराव हो गया। दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग आमने-सामने आ गए। चीख-पुकार मच गई। फायरिंग हो गई। मारपीट और पथराव में कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
सूचना पर जानी थाना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सिवालखास निवासी जाहिद रविवार को बाजार में गया था। वहां वह किसी को गाली दे रहा था। सिवालखास के नाजिम ने उसको गाली देने से रोका तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उस समय मामला शांत हो गया।
सोमवार को ईद की नमाज के बाद सभी अपने घरों को जा रहे थे। रास्ते में नाजिम और जाहिद का आमना-सामना हो गया। गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। जिसके बाद दोनों तरफ से लोग एकत्र हो गए। पथराव हो गया। फायरिंग की गई। हालांकि अभी तक किसी को गोली लगने की सूचना नहीं है।
No comments:
Post a Comment