अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। थाना प्रभारी इंदु
वर्मा ने पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली
ईदगाहों का निरीक्षण किया। इस दौरान ईदगाह और अन्य कमेटी के पदाधिकारियों को
आवश्यक निर्देश दिए गए।
बता दें कि मुख्य सड़क पर ईदगाह व अन्य ईदगाह थाना क्षेत्र में स्थित है।
मंगलवार को थाना प्रभारी इंदु वर्मा ने पुलिस बल के साथ ईदगाहों का निरीक्षण किया।
नगर पंचायत के कर्मचारियों को साफ सफाई व्यवस्था बनाएं रखने के आवश्यक निर्देश दिए
गए। ईद उल फितर के संबंध में मौलवियों तथा ईदगाह की कमेटी के पदाधिकारियों को
आवश्यक निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी इंदु वर्मा ने कहा कि ईद के त्योहार पर शासन
के नियमों का पालन करें। सड़क पर नमाज न पढ़ने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर उप निरीक्षक
राकेश कुमार, उप निरीक्षक विजय कुमार, उप निरीक्षक अभिषेक, कांस्टेबल सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment