-पहले दिन वाद-विवाद प्रतियोगिता
में महिलाओं की सुरक्षा व समाज में भागीदारी पर रखे विचार
अनम शेरवानी
नित्य संदेश, मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के केरल वर्मा सुभारती कॉलेज ऑफ साइंस ने मदन मोहन मालवीय सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विश्वविद्यालय द्वारा मनाए जा रहे साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का विषय कानून प्रवर्तन एवं सुरक्षा बलों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, समाज में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कुंजी रहा।
कार्यक्रम में लिबरल आर्ट्स
एवं ह्यूमैनिटीज, लॉ कॉलेज एवं डेन्टल कॉलेज की प्रमुख भूमिका रही। वाद विवाद प्रतियोगिता
में विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेज व विभाग के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
प्रतिभागियों ने महिला सुरक्षा बलों में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार व्यक्त
किए। कुल 136 छात्र छात्राएं इस कार्यक्रम में शामिल हुए, साथ ही प्राध्यापकों की उपस्थिति
ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम में कानून प्रवर्तन में लैंगिक समावेशन के महत्व
को रेखांकित किया गया। इस वाद-विवाद प्रतियोगिता ने छात्रों को सुरक्षा क्षेत्र में
महिलाओं की भूमिका और समाज पर उनके प्रभाव पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान किया
गया। महिला दिवस की पूरी श्रृंखला में सेमिनार, वाद विवाद, भाषण, निबंध, क्विज प्रतियोगिता
एवं प्रतिष्ठित वक्ताओं द्वारा महिलाओं की समाज में भूमिका व पुरुषों का दायित्व आदि
विभिन्न विषय पर व्याख्यान सहित परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में माध्यमिक
स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षकों व सशक्त नारियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा,
साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रही सशक्त महिलाएं अपने अनुभव
को साझा करेंगी।
No comments:
Post a Comment