Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 1, 2025

कानून के क्षेत्र में रोजगार के अवसर पर विशेष सत्र का आयोजन

 


डा. अभिषेक डबास

नित्य संदेश, मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय के विधि संकाय के निदेशक प्रोफेसर प्रमोद कुमार गोयल के नेतृत्व में "कानून के क्षेत्र में करियर" विषय पर एक विशेष मार्गदर्शन सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैरेट लॉज़ अकादमी (केएलए) दिल्ली से आमंत्रित प्रख्यात विशेषज्ञ डॉ. निखिल कश्यप एवं उदय सिंह राठौर ने सूत्रधार के रूप में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। 

सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. निखिल कश्यप ने कहा कि वर्तमान समय में विधि क्षेत्र में करियर की संभावनाओं का दायरा अत्यंत व्यापक है। सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक है कि विद्यार्थी अपनी रुचि, क्षमता और लक्ष्य के अनुरूप सही दिशा का चयन करें। उन्होंने लिटिगेशन, कॉरपोरेट लॉ, न्यायिक सेवाएं, विधिक शोध, सिविल सेवाएं, बौद्धिक संपदा कानून, एनजीओ सहित विधि जगत के विविध संभावित क्षेत्रों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. ॠषि यादव, सहायक आचार्य द्वारा दोनों अतिथियों का औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया, साथ ही भविष्य में भी कैरेट लॉज़ अकादमी के सहयोग से ऐसे शैक्षिक एवं मार्गदर्शन सत्रों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की गई। इस सार्थक सत्र ने विद्यार्थियों को न केवल विधि क्षेत्र की व्यापक संभावनाओं से परिचित कराया, बल्कि अपने करियर निर्माण की दिशा में एक सुदृढ़ मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here