नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ: थाना सरूरपुर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की उम्र 14 वर्ष है।घटना 28 मार्च 2025 की है। आरोपियों ने नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण किया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ और पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देश पर 30 मार्च को पुलिस ने कार्रवाई की। थाना सरूरपुर पुलिस ने हर्रा मोड़ से बरनावा रोड पर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में राशिद उर्फ पप्पू और आमिर शामिल हैं। दोनों कस्बा खिवाई के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
No comments:
Post a Comment