Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 1, 2025

घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग, युवक झुलसा

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। कांशीराम कालोनी में घर के बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगने से एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोप है कि कुछ युवकों ने घर के बाहर खड़ी कार में जबरन आग लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित आदिल पुत्र शमशाद जो कांशीराम कालोनी का रहने वाला है, उसने बताया कि उसकी पत्नी, बच्चे ससुराल गए हुए हैं। बताया कि वो शुक्रवार रात घर वापस आया और अपनी गाड़ी घर के बाहर खड़ी कर दी। बताया कि रात दो से ढाई बजे के आस-पास वो वॉशरूम के लिए उठा तो उसने देखा कि उसकी कार के पास दो से तीन लोग खड़े हैं। नींद में होने के कारण इसके बाद वो बाथरूम करने चला गया। बताया कि जब वो टॉयलेट करके वापस लौटा तो कुत्ते भौंक रहे थे। इसके बाद मैंने बाहर जाकर देखा तो मेरी कार जल रही थी। इन लोगों ने मेरी कार में आग लगा दी। घायल ने नीलम, खुशी और रोहित तीन आरोपियों के नाम लिए हैं। तीनों पर अपनी कार में आग लगाने का आरोप लगाया है।

आग बुझाने के लिए कार में अंदर चला गया आदिल

पीड़ित बोला कि इसके बाद मैं अपनी जलती हुई कार की आग बुझाने के लिए दौड़ा। कार बुरी तरह जल रही थी। मैंने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी आ गए। तभी कार की आग बुझाने के दौरान आदिल भी उसी आग में बुरी तरह झुलस गया। पड़ोसियों ने उसे आनन फानन में तुरंत मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here