Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 20, 2026

सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शिक्षासेतु सेवा मिशन ने रविवार को सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया।  इसमें कक्षा 8 से ऊपर के 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया।


शिक्षासेतु के संचालक बी बी शर्मा ने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति की तरह इस परीक्षा में हर प्रश्न के 4 विकल्पों में 1 सही पर टिक करना होता है। आयोजक केपी सिंह ने 150 प्रश्न हल करने के लिए 90 मिनट दिए थे।गत 2 वर्ष से जारी इस श्रृंखला की 11वीं कड़ी में रामापुरम स्थित उर्मिला शिक्षण संस्थान में 25 व गायत्री संस्कारशाला,कैथवाड़ी में 65 छात्र छात्राओ ने भाग लिया।जया, स्वाति,देव व रोहन ने भावार्थ सहित वैदिक मंत्र सुना कर परीक्षा का शुभारंभ किया।इस अवसर पर स्ट्रीट गुरु कुल की आचार्य गार्गी श्रीवास्तव,सोनिया, रेनू,हर्ष गोयल तथा संस्थान के मैनेजिंग ट्रस्टी प्रो.अरूण कुमार उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here