Breaking

Your Ads Here

Tuesday, March 11, 2025

क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

 



अनम शेरवानी

नित्य संदेश, मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में चल रहे अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के अंतर्गत फैकल्टी ऑफ आर्ट्स एंड सोशल साइंसेज में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सुधीर त्यागी (डीन, फैकल्टी ऑफ आर्ट्स एंड सोशल साइंसेज) व कमेटी सदस्यों ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। क्विज प्रतियोगिता में तीन राउंड कराए गए। जिसमें छात्र छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस प्रतियोगिता के सभी प्रश्न विश्व की विख्यात महिलाओं से संबंधित थे। थर्ड राउंड में उन विख्यात महिलाओं पर प्रश्न पूछे गए, जिनके नाम पर सुभारती विश्वविद्यालय के भवनों या मार्गों को समर्पित किया गया है। इस प्रतियोगिता में बीजेएमसी द्वितीय वर्ष की छात्रा मनीषा कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं द्वितीय स्थान पर लॉ कॉलेज की प्रकृति रहीं। तृतीय स्थान लिबरल आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज डिपार्टमेंट की हुजैफा रिज़वी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. सपना, डॉ. अल्पना, डॉ. रूबी, डॉ. श्रुति पोखरियाल, डॉ. निशि, शैली आदि का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here