रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की विशेष साइकिल यात्रा आलमगीरपुर बढला स्कूल में पहुंचने पर समाजसेवी प्रधान चौधरी पपीत साइकिल यात्रा का स्वागत किया, बाद में ऐतिहासिक हस्तिनापुर होती हुई गांधारी सरोवर पर पहुंची, जहां अखिल विद्या समिति के पदाधिकारियों ने यात्रा का स्वागत किया। वरिष्ठ इतिहासकार कृष्णकांत शर्मा ने रामायण एवं महाभारत कालीन इतिहास की विस्तार से जानकारी दी। अखिल विद्या समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने परीक्षितगढ़ के ऐतिहासिक स्थलों के बारे में बताया। इस अवसर पर संतराम सैनी, स्वाति चौधरी, कृषिका रुहेला, ओजस्वनि आदि का विशेष सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment