Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 19, 2025

अंतरिक्ष प्रवास के दौरान सुनीता विलियम्स ने 42.16 कि.मी. लंबी मैराथन दौड़ में लिया था हिस्सा

नित्य संदेश एजेन्सी 
नई दिल्ली। यह लगभग 18 साल पुरानी बात है। 16 अप्रैल 2007 को बोस्टन मैराथन आयोजित किया था। उस वक्त सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में थी। अपने अंतरिक्ष प्रवास के दौरान सुनीता विलियम्स ने 42.16 कि.मी. लंबी मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया। 

सुनीता विलियम्स ने इस दौड़ में हिस्सा अंतरराष्ट्रीय स्टेशन अल्फा में एक ट्रेडमिल के ऊपर दौड़कर लिया। इस दौड़ का आयोजन बोस्टन एथलेटिक एसोसिएशन के द्वारा किया जाता है। 11 वर्ष की उम्र में बोस्टन हार्बर में तैराकी करने वाली सुनीता ने इस मैराथन दौड़ के लिए अल्फा अंतरिक्ष स्टेशन में रहते हुए स्थिर बाइक, योग तकनीकों तथा स्टेशन में लगी ट्रेडमिल के ऊपर कॉफी अभ्यास किया था। सुनीता ने ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए कम- से- कम पृथ्वी के दो चक्कर लगाए। इस सिमुलेटेड दौड़ में सुनीता नै 8 मील प्रति घंटे की गति से दौड़ लगाई तथा इस स्थिति में उनका अंतरिक्ष स्टेशन5 मील प्रति सेकंड की गति से पृथ्वी का चक्कर लगा रहा था। इस दौड़ में सुनीता विलियम्स की धावक संख्या 14,000 थी। इस मैराथन में हिस्सा लेने के लिए सुनीता स्पेस स्टेशन पर सप्ताह में चार बार अभ्यास करती थीं, जिसमें दो लंबी दौड़े और दो छोटी दौड़ें शामिल थी। 

उस वक्त सुनीता स्पेस वॉक में सर्वाधिक दूरी तय करने वाली महिला अंतरिक्ष यात्री के साथ साथ अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बन गईं। जिस वक्त सुनीता अंतरिक्ष में दौड़ रहीं थी उनकी बहन दीना पांड्या पृथ्वी पर मौजूद 2400 धावकों में शामिल थी। सिर्फ सुनीता नहीं लौट रही उम्मीद और साहस लौट रहा है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here