Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 15, 2025

तांत्रिक पति ने पत्नी को दिया तलाक, पुत्र की बलि देने की धमकी

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र में तांत्रिक पति ने पत्नी पर गैर युवकों से संबंध का दबाव बनाया। विरोध पर पुत्र की बलि देने की धमकी दी। आरोपी ने पीड़िता को तीन तलाक दिया और मां-बाप के साथ मिलकर मारपीट की। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ लोहियानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

लोहियानगर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2020 में उसकी शादी मेरठ के ही युवक से हुई थी। आरोप है कि पति और सास व ससुर दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। पति तीन तलाक देकर दूसरी शादी की धमकी देने लगा। पीड़िता ने आरोपी की शिकायत थाने में की तो मामला परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया गया। वहां से पति उसे दहेज न मांगने और मारपीट न करने का आश्वासन देकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि कुछ दिन बाद पति अपने परिजनों के साथ मिलकर तांत्रिक का काम करने लगा। वह गैर मर्दों को अपने साथ घर लाता और पीड़िता पर इन लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता। इसका विरोध करने पर पति ने बेटे की बलि देने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता बेटे को लेकर मायके में रहने लगी। आरोप है कि 25 जनवरी को पति और सास-ससुर मायके आए और उसके साथ मारपीट की। पति ने उसे तीन तलाक दे दिया।

वर्जन

सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर पीड़िता के पति और सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here