नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रसायन विभाग में एक व्याख्यान का आयोजन हुआl जिसके वक्त सेंट्रल कनेक्टिंकट यूनिवर्सिटी से आए प्रोफेसर राहुल सिंघल थेl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली यूनिवर्सिटी से आए रसायन विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर एस.के. अवसथी रहेl
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुईl विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के प्रोफेसर आरके सोनी तथा भौतिक विभाग के प्रोफेसर वीरपाल सिंह ने शाल उड़ाकर से मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता को सम्मानित किया तथा स्वागत कियाl व्याख्या का विषय ,"कार्बन बेस्ड हाइब्रिड मटेरियल का सुपर कैपेसिटर एपलीकेशन" थाl व्याख्या में प्रोफेसर सिंघल ने सोलर पैनल में प्रयुक्त हो रहे एनर्जी स्टोरेज डिवाइसेज के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि कार्बन बेस मटेरियल से बने सुपर केपिस्टर की एनर्जी स्टोरेज कैपेसिटी को कैसे बढ़ाया जा सकेl उन्होंने इस पर भी रोशनी डाली कि किस तरह से सौर ऊर्जा का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जा सके एवं बायोचार का उपयोग सुपर कैपेसिटर में किस तरह से किया जा सकेl
व्याख्या की बारीकियां समझकर छात्र एवं छात्राएं बहुत ही खुश और उत्सुक हुए तथा उन्होंने सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से बनी हुई नई चीज के बारे में जानकारी प्राप्त कर खुशी हुईl कार्यक्रम में प्रोफेसर अवस्थी ने भी ज्यादा से ज्यादा रिन्यूएबल सोर्सेस को इस्तेमाल करके society के लिए कुछ नया करने पर जोर दियाl उन्होंने कहा कि रिसर्च केवल पेपर के रूप में छपना ही नहीं है, बल्कि वही रिसर्च महत्वपूर्ण है जो समाज के उपयोग आ सके.
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रियंका कक्कड़ ने कर कार्यक्रम में डॉ मनीषा, डॉक्टर मीनू डॉ निखिल, डॉ नाजिया, डॉ मुक्ति, डॉ मोहित आदि उपस्थित रहेl
No comments:
Post a Comment