Breaking

Your Ads Here

Sunday, February 9, 2025

यज्ञ ही सर्वश्रेष्ठ कर्म है: कपिल देव अग्रवाल

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। श्रीमद् याननद उत्कर्ष आर्य कन्या गुरुकुल नारगपुर का रविवार को वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया, जहां कन्याओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

आचार्य सानानंद पीके आर्य ने संयुक्त रूप से यज्ञ कराया  प्रोफेसर पीके आर्य का विषय योगदान रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेम सपरा दिल्ली तथा प्रदेश सरकार के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सीओ अभिषेक पटेल मौजूद रहें। मुख्य अतिथि कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा, गुरुकुल कन्या पद्धति भारतीय संस्कृति की पहचान है, इसलिए माता-पिता अपने बच्चों को संस्कारवान बनाए, तभी देश आगे बढ़ेगा। रश्मि आर्य ने अध्यक्षता करते हुए आए हुए अतिथि का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रबंधक निदेशक गुरुकुल परिचय, गुलशन सैफी के प्रयासों से कार्यक्रम सफल रहा। संचालक प्राचार्य अलका तथा ज्योति ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में अशोक सिंघल, कल्याण सिंह, संजीव कुमार, सागर सिंह,  प्रिंस अग्रवाल, रवि कुमार चंद्रहास आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here