Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 15, 2025

विद्यार्थीगण साइबर ठगों से रहें सावधान, टेलीग्राम पर आये प्रश्नपत्रों पर ना करें विश्वास


नित्य संदेश। 15 फ़रवरी 2025 से सी०बी०एस०ई० बोर्ड की परिक्षाएं आरम्भ हो चुकीं हैं I हर छात्र अच्छे मार्क्स लाने के दबाब में रहता है I माता पिता भी अपने बच्चों से कुछ ज्यादा अपेक्षाएँ रखते हैं जिसके चलते बच्चे अच्छे मार्क्स प्राप्त करने हेतु किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं I आज साइबर क्राइम शिक्षा के क्षेत्र में भी अपने कदम रख चुका है I साइबर ठग टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर फेक प्रश्न पत्र अपलोड करतें हैं और बच्चों से उसके ऐवज से अच्छा-खासा पैसा वसूल करते हैं | बच्चा ग्रुप में अपलोड प्रश्नपत्रों पर विश्वास कर उसकी  तैयारी कर लेता है पर परीक्षा में उक्त प्रश्नपत्र न आने पर बच्चे तनाव में आ जाते है और कभी कभी गलत कदम भी उठा लेते हैं |

अभिभावकों को अपने बच्चों के प्रति सजग रहने की बहुत आवश्यकता है I उन्हें सतर्क रहना होगा कहीं उनके बच्चे जाने-अनजाने साइबर ठगों द्वारा बंनाये ग्रुप्स को ज्वाइन करने की फीस भरकर उनके ग्रुप्स को तो ज्वाइन नहीं कर रहें है I

पिछले वर्ष एम० पी०  बोर्ड की कक्षा 10 के प्रशनपत्र के बारे में सूचना आई कि हिंदी का प्रशनपत्र  टेलीग्राम चैनल पर आ गया है जिसकी जाँच करने पर पता चला कि पेपर फेक है | पर तब तक साइबर ठग अपना काम पूरा कर चुके थे I

अभिभावक एवं छात्र निम्न बातों पर विशेष ध्यान दें __

सर्वप्रथम अभिभावक बच्चों द्वारा सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर की जाने वाली गतिविधियों पर ध्यान रखें I

परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र से जुडी किसी जानकारी या प्रश्नपत्र पर विश्वास न करें I

परीक्षा से मिली किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए स्कूल से सम्पर्क करें I

संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस को सूचित  करें I

साइबर ठग मुख्यतः क्यू-आर कोड के द्वारा पैसा लेते हैं I

अपने अथक परिश्रम और तैयारी पर विश्वास रखे I

 

प्रस्तुति

डॉ० ऍम० के० गुप्ता

 डायरेक्टर

 (एडवांस्ड स्कूल चाइल्ड साइकोलॉजी काउँसल्लर)

 ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here