नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक
मेडिकल कॉलेज में माइकोबायोलॉजी विभाग द्वारा दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन यूपी यूके
माइक्रोकॉन 2025 का समापन किया गया। सम्मेलन की मुख्य थीम रोगाणु रोधी प्रतिरोध का
मुकाबला करने के लिए बेंच से बेडसाइड तक रही।
इस दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन
में विभिन्न विषयों पर कार्यशालाओं, ज्ञानवर्धक विषयों पर चर्चा, पेपर प्रेजेंटेशन
तथा पोस्टर प्रेजेंटेशन आदि विभिन्न कार्य किए गये। कार्यशाला के द्वितीय दिन सम्मेलन
में विषाणु विज्ञान में बेस्ट पेपर अवार्ड डॉ. आकांक्षा को दिया गया। सम्मेलन में विभिन्न
विषयों जैसे क्षय रोग के इलाज एवं जांच हेतु आधुनिक तकनीक, मरीज के सेफ्टी केयर में
आधुनिक जांचों एवं उनके उपयोग, फंगल संक्रमण व प्रबंधन, एंटीवायरस प्रतिरोध, रोगों
के निदान प्रबंधन, स्वास्थ्य देखभाल एवं संक्रमण की रोकथाम, ऑपरेशन थिएटर के विशेषताओं
तथा हैंड सेनीटाइजर की गुणवत्ता,शल्य चिकित्सा कीटाणु शोधन आदि विषयों पर सम्मेलन में आये विशेषज्ञ वक़्ताओ
द्वारा विस्तृत जानकारी द्वारा दी गई। जिनमें राजकीय मेडिकल कॉलेज सहारनपुर के माइक्रोबायोलॉजी
विभाग में आचार्य डॉ. अनिल कुमार, सुभारती मेडिकल कॉलेज के आचार्य डॉ. तनु राज सिरोही,
एनसीआर मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉ. स्वाति तिवारी, आचार्य अमिता
जैन, आचार्य विमल वेंकटेश, आचार्य रुंगमाई एसके मरक, आचार्य एकता गुप्ता, डॉ. नेहा
गुप्ता, आचार्य विकास मनचंदा, आचार्य ज्योत्सना अग्रवाल, आचार्य शम्पा अनुपुरबा, आचार्य
अंकुर गोयल, डॉ. शीतल वर्मा, डॉ. देवयानी, डॉ. बिक्रम प्रताप सिंह आचार्य, प्रशांत
गुप्ता, आचार्य रागिनी तिलक आदि शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment